Skip to main content

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार सपा और भाजपा के गुप्त समझौते का परिणाम है, आसिफ अली

 उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार सपा और भाजपा के गुप्त समझौते का परिणाम है, आसिफ अली

स्थानीय निकाय चुनाव में सपा और भाजपा की भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुसलमान कांग्रेस को वोट दें, 

बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मुसलमानों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, 

बरेली,उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के आवाहन पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में संयुक्त पत्रकार वार्ता की गई| इसी क्रम में आज जनपद बरेली के अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष आसिफ अली एवं महानगर अध्यक्ष अशराफ साबरी पूर्व प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर हसनैन अंसारी की उपस्थिति में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष आसिफ अली ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के उस बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जैसे जिम्मेदार नेता को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था| अखिलेश यादव का  दिया गया वह बयान जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके मुख्यमंत्री काल में उनके सामने योगी जी की फाइल आई थी


लेकिन उन्होंने अधिकारियों से एफ आई आर दर्ज न करने और मामले को बंद कर देने का निर्देश दिया था| अखिलेश यादव के इस तरह के बयान से यह साबित होता है आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार सपा और भाजपा के गुप्त समझौते का परिणाम है| कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा अब प्रदेश के मुसलमानों को यह सोच लेना चाहिए कि अखिलेश यादव या उनके पिताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के द्वारा भाजपा की कहीं ना कहीं अंदर खाने में मदद की गई है| प्रदेश के मुसलमानों को यह भी ध्यान रखना होगा 2014 की सरकार में जब सदन का आखिरी सत्र चल रहा था| तब मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा था कि हम चाहते हैं कि दोबारा आप फिर प्रधानमंत्री बन कर आए क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण देना पड़ेगा| मुसलमानों को भाजपा और सपा का कोई समझौता नहीं है, अब समय आ गया होगा| सबसे पहले तो स्थानीय निकाय चुनाव में सपा और भाजपा की भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुसलमानों को मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा| अगर निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने फिर समाजवादी पार्टी को भाजपा को हराने के नाम पर वोट दिया तो समझ लीजिए प्रदेश के 17 नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा| और सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा|

पत्रकार वार्ता में उपस्थित प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर हसनैन अंसारी ने कहा स्थानीय निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के लिए अग्निपरीक्षा है| अगर इस परीक्षा में मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ देकर अधिक से अधिक निकाय चुनाव में प्रत्याशी जीता कर भेजें तो 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश से सफाया किया जा सकेगा, और केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी, पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष अशराफ साबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही है, और अगर मुस्लिम समाज भाजपा को 2024 में हराना चाहता है, तो उसे निकाय चुनाव में कांग्रेस का साथ देना होगा| उन्होंने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसका संगठन पूरे देश के अंदर कार्यरत हैं|और पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस के प्रत्याशी करेंगे, कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा संविधान सुरक्षित रहेगा कानून का राज रहेगा इसलिए मुस्लिम समाज को कांग्रेस के साथ खड़ा होना होगा,

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है ! हिं

समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 महेश्वरी देवी की रिपोर्ट  खबर बहेड़ी से  है, आज दिनांक 31 मार्च 2024 को समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मधुर मिलन बारात घर बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा पीलीभीत प्रत्याशी  भगवत सरन गंगवार   रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव स्टार प्रचारक विधायक (पूर्व मंत्री )  अताउर रहमान  ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  अता उर रहमान  ने कहा की प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है और किसान बेतहाशा परेशान है उनके गन्ने का भुगतान समय पर न होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर एक सुशासन वाली सरकार (इंडिया गठबंधन की सरकार) बनाने का काम करें और भगवत सरन गंगवार को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से जिताकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें | रहमान जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट डलवाने का काम करें और यहां से भगवत सरन गंगवार को भ

भगवत सरन ने किया तूफानी दौरा

 Report By :Anita Devi  बहेड़ी/ शनिवार को पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन  के प्रत्यासी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में सपा के प्रदेश महासचिव  स्टार प्रचारक  विधायक (पूर्व मंत्री) अताउर रहमान जी ने लाभ लस्कर के साथ तूफानी दौरा किया मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ी के गांव मानपुर, बंजरिया, नारायन नगला, बंजरिया में लगातार तीन सभाएं की इन सभाओं में आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों ने भाग लिया और भगवत सरन गंगवार का फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर लोगों का यही कहना था कि सपा सरकार में मजदूर किसान और जवान बहुत खुश था वह ऐसे गांव मे छुट्टा जानवर फसल नहीं खाते थे मजदूर को महंगाई न बढ़ने से भरपूर काम मिलता था और सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवान को नौकरी के साथ सुख सुविधा दी जाती थी आज एनडीए सरकार ने सैनिकों की भर्ती में अग्नि वीर योजना चला कर उनके साथ धोखा किया है सरकार कहती है हमने निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं परंतु दुख की बात यह है कि जिन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं जो उन्हें भर सके गरीबों की रसोई में खाना इतना महंगा हो च