Skip to main content

मेरठ पुलिस ने शिव शक्ति नायडू बदमाश को मुठभेड़ में ढेर किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के दबंग सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को ढेर करने के चक्कर में राष्ट्रीय राजधानी का कुख्यात बदमाश खुद मेरठ पुलिस की गोलियों से ढेर हो गया। मारे गए बदमाश का नाम शिव शक्ति नायडू है।
नायडू दिल्ली का ही रहने वाला था। नायडू के साथ एक अन्य बदमाश के भी घायल होने की खबर है। मंगलवार को देर शाम हुई मुठभेड़ में यूपी पुलिस का एक अधिकारी भी गोली लगने के घायल हो गया।
घायल पुलिस अधिकारी का नाम जितेंद्र सरगम है। जितेंद्र सरगम दौराला उपमंडल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हैं। घटना की जानकारी देर रात को देते हुए मेरठ जोन के एडिश्नल डायरेक्टर जनरल (पुलिस) प्रशांत कुमार ने कहा, "पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होने वाले बदमाश का नाम शिव शक्ति नायडू है। नायडू दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली में उसका खतरनाक आपराधिक इतिहास रहा है। पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश नायडू के निशाने पर दिल्ली पुलिस के एक एसीपी थे। नायडू के पास से पुलिस टीमों को कई हथियार व अन्य संदिग्ध सामान मिला है। अभी जांच जारी है।"
मुठभेड़ के तुरंत बाद पता चला था कि दो बदमाश ढेर हुए हैं, जिनके नाम भूरा और शिव शक्ति नायडू हैं। बाद में देर रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने साफ किया कि शिव शक्ति नायडू के अलावा दूसरा और कोई बदमाश फिलहाल हाथ नहीं लगा है।
मेरठ पुलिस के मुताबिक, नायडू के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। नायडू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सन् 2014 में दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में करीब 8 करोड़ रुपये की लूट की थी। वो राजधानी की सबसे बड़ी लूट थी। वो रकम एक सटोरिये से लूटी गई थी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने इस बात से फिलहाल इनकार किया कि शक्ति नायडू बदमाश किसी बॉलीवुड अभिनेत्री या उसके पति से मोटी रकम वसूलने के चक्कर में था। उन्होंने आगे कहा, "जांच की जा रही है। फिलहाल ऐसा कुछ कह देना जल्दबाजी होगी।"
उधर, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी (नई दिल्ली रेंज) प्रमोद कुमार सिंह कुशवाह ने मंगलवार देर रात आईएएनएस को बताया, "संभव है कि हमारे साथ कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त मोहन सिंह नेगी इस गैंग के निशाने पर रहे हों। मेरठ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हाथ लगे बदमाश शिव शक्ति नायडू को दिल्ली के लाजपत नगर में जनवरी 2014 में हुई आठ करोड़ की लूट में मोहन सिंह नेगी ने ही पकड़ा था। उस वक्त भी नेगी स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर थे। अभी मगर इस पर कुछ ठोस बोलना जल्दबाजी होगी। मेरठ पुलिस से बात करने पर सही जानकारी मिलेगी।"

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को दिन के वक्त शिव शक्ति नायडू ने किसी यादव को फोन किया था। उसकी इस बातचीत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी सुन रही थी। जब तक बदमाश नायडू दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के शिकंजे में फंसता, उसे मेरठ पुलिस ने घेर लिया।


Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है ! हिं

समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 महेश्वरी देवी की रिपोर्ट  खबर बहेड़ी से  है, आज दिनांक 31 मार्च 2024 को समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मधुर मिलन बारात घर बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा पीलीभीत प्रत्याशी  भगवत सरन गंगवार   रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव स्टार प्रचारक विधायक (पूर्व मंत्री )  अताउर रहमान  ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  अता उर रहमान  ने कहा की प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है और किसान बेतहाशा परेशान है उनके गन्ने का भुगतान समय पर न होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर एक सुशासन वाली सरकार (इंडिया गठबंधन की सरकार) बनाने का काम करें और भगवत सरन गंगवार को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से जिताकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें | रहमान जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट डलवाने का काम करें और यहां से भगवत सरन गंगवार को भ

भगवत सरन ने किया तूफानी दौरा

 Report By :Anita Devi  बहेड़ी/ शनिवार को पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन  के प्रत्यासी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में सपा के प्रदेश महासचिव  स्टार प्रचारक  विधायक (पूर्व मंत्री) अताउर रहमान जी ने लाभ लस्कर के साथ तूफानी दौरा किया मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ी के गांव मानपुर, बंजरिया, नारायन नगला, बंजरिया में लगातार तीन सभाएं की इन सभाओं में आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों ने भाग लिया और भगवत सरन गंगवार का फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर लोगों का यही कहना था कि सपा सरकार में मजदूर किसान और जवान बहुत खुश था वह ऐसे गांव मे छुट्टा जानवर फसल नहीं खाते थे मजदूर को महंगाई न बढ़ने से भरपूर काम मिलता था और सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवान को नौकरी के साथ सुख सुविधा दी जाती थी आज एनडीए सरकार ने सैनिकों की भर्ती में अग्नि वीर योजना चला कर उनके साथ धोखा किया है सरकार कहती है हमने निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं परंतु दुख की बात यह है कि जिन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं जो उन्हें भर सके गरीबों की रसोई में खाना इतना महंगा हो च