नई दिल्लीः विदेश मंत्रलय ने शुक्रवार को कहा भगोड़े नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है और नए पासपोर्ट के आवेदन के भी खारिज कर दिया गया है। मंत्रलय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रलय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने सभी अभियानों और पोस्टों के बारे में जान लिया है कि यह व्यक्ति अपराध के कई मामलों में फरार है। इसलिए हम स्थानीय सरकार को पुरे मामले की जानकारी दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में एक आईलैंड खरीद लिया है और वह इन दिनों वहीं रह रहा है.इसके साथ ही उसने इस आईलैंड का नाम 'कैलासा' रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सूडान की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना में 6 भारतीय मारे गए थे। इस मामले को लेकर हम 6 भारतीय परिवारों के संपर्क में हैं जिन्होंने सूडान में अपनी जान गंवाई है। साथ ही उनके शवों को कैसे वापस लाया जाए इसका प्रयास हम कर रहे हैं।